अलीगढ़ में थाना मडराक के हाजीपुर चौहट्टा कट हाईवे पर दोपहर साढ़े 12 बजे आमने सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक घायल है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बुलेट दूसरी होंडा साइन में जा घुसी।