अलीगढ़ के ग्रीन कोरिडोर की शुरुआत 15 अप्रैल से हो रही है। बस स्टाप पर छांव का ठिकाना तो दूर खड़े होने की जगह भी मुश्किल है। बौनेर तिराहे से लेकर तहसील तिराहे तक की गई पड़ताल में सामने आया कि केवल एक स्टाप पर ही शेड बना है, बाकी अन्य स्थानों पर केवल पोल पर पट्टी लगा दी है। रूट पर 15 बस स्टाप बनाए गए हैं। केवल ई बसें चलेंगी। ई ऑटो या सीएनजी ऑटो नहीं चलेंगे। एटा चुंगी चौराहे पर जहां फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है, वहां तो बस का गुजरना भी मुश्किल है। कुछ बस स्टाप पर वेंडरों ने अपना सामान लगा लिया है । ऐसे में इस व्यवस्था से लोगों का सफर कितना सुगम होगा यह देखने वाली बात होगी।