अलीगढ़ के सुल्तान जहां हॉल में ‘दाराशिकोह’ विषय पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन हुआ। एएमयू के पूर्व कुलपति व एमएलसी प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दाराशिकोह को बहुआयामी प्रतिभा का धनी कहा। पूर्व प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ी सीख है और दाराशिकोह ने पूरी जिंदगी इसी संदेश को फैलाने का प्रयास किया। पुस्तक के लेखक मोहम्मद फारूक ने बताया कि इस किताब के जरिए दाराशिकोह के जीवन, विचारों और उनके मानवीय दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस दौरान प्रोफेसर रजा उल्ला खान आदि मौजूद रहे।