अलीगढ़ में गोंडा के गांव दौंकोली में ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आई महिला अर्चना दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गई। पति ने उसे उकसाना शुरू कर दिया और कहा, कूद जाओ। देखते ही देखते महिला ने छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद जमीन पर तड़पती। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।