अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा पीएसी व पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च, गश्त कर जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई । साथ ही ड्रोन कैमरों से सतर्क निगरानी रखी जा रही है ।