अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय के शारीरिंक शिक्षा विभाग में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मंजू लता ने आत्मरक्षा छात्राओं के लिए बहुत जरूरी बताया। ताइक्वांडो की प्रशिक्षक सोनिया और गुंजन ने छात्राओं को खुद की रक्षा के तरीके बताए। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्रोमिश्कात आबिदी, शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ दीपिका डॉ रीता गुप्ता मौजूद रहीं।