अलीगढ़ में रामघाट रोड स्थित ऑवर लेडी फातिमा की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। 6 मई को तमाम साथी छात्र-छात्राओं ने सुबह सुबह स्कूल के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। हालाकि पुलिस पहले से अलर्ट थी और उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रधानाचार्य से छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कराई। तब प्रधानाचार्य की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया। तब जाकर छात्र वहां से लौटे।