फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के नौगवां अर्जुनपुर में हिंसक झड़प- पुलिस पर हमले के बाद छाई तनावपूर्ण शांति

थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में रविवार को हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमले के बाद सोमवार को गांव में तनावपूर्ण शांति छाई रही। गांव की गलियां सूनी हैं और अधिकांश घरों के दरवाजे बंद दिखाई दिए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी मेंहदी हसन और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के अगले दिन गांव का नजारा बदला हुआ था। मुख्य आरोपी मेंहदी हसन के घर के मुख्य गेट पर ताला तक नहीं था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घर के सदस्य जल्दबाजी में सब कुछ छोड़कर निकल गए। घर के भीतर एक स्कूटी खड़ी थी और आंगन में सूखने के लिए गेहूं बिखरे हुए थे, लेकिन घर में कोई इंसान मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें