अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मोहल्ला सराय मियां की संकरी गली में 19 दिसंबर को एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुईं हैं। मंदिर परिसर को कूड़ाघर बनाया हुआ था। गेट पर ताला लगा था, जिसे हिंदू नेताओं ने पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा और मंदिर की धुलाई की। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए।