रात 11 बजे से जलाभिषेक के लिए लाइन लगना शुरू हो गई। रात 12 बजे से महादेव का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम और मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में कांवड़िये पहुंच गए। देहात क्षेत्र में भी शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।