9 मार्च को खैर के पड़ाव मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा ने गोविंद पहलवान खैर एवं मोनू पहलवान दनकौर को 11000 की कुश्ती हेतु हाथ मिलवा कर कराया । जिसमें गोविंद पहलवान खैर ने मोनू को कड़ी टक्कर के बाद पटखनी दी। बदायूं से आए दिव्यांग जगदीश पहलवान ने उत्तराखंड के हष्ट पुष्ट पहलवान अंकित को चित कर 3000 की इनामी धनराशि हासिल की। एक लाख ग्यारह हजार की कुश्ती के लिए हरिओम पहलवान तिरवाया उत्तर प्रदेश केसरी एवं शमशाद पहलवान दिल्ली केसरी जसराम अखाड़ा के मध्य दंगल हुआ और दोनों ही पहलवान एक दूसरे के साथ हार-जीत नहीं कर पाए तो मेला कमेटी ने पुरस्कार की राशि दोनों पहलवानों में आधी-आधी वितरित कर दी। इस दौरान महेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार शर्मा ढोंगी बाबा, भीमा पहलवान, बाबू गौतम, शिवाकुशवाहा, मनीष अग्रवाल, बबुआ पहलवान ,सत्तन पहलवान, अमोल पहलवान ,दीपक सविता ,जयवीर ,अंकित ठाकुर आदि मौजूद रहे।