अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत बरौला जाफराबाद स्थित जाहरवीर नगर में 18 दिसंबर को संपत्ति विवाद को लेकर पिता-पुत्र को उनके ही परिवारिक सदस्यों ने गोली मार दी। दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।