अलीगढ़ की थाना हरदुआगंज पुलिस एवं क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग ने तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, रुपये, अवैध तमंचा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की हैं। 2 व 3 अक्तूबर की रात्रि को ग्राम अलहदादुर के पास इण्टर लॉकिंग टाइल्स के प्लांट से सामान चोरी होने पर मामला दर्ज हुआ। 16 सितंबर की रात्रि को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कलाई से चोरी का मामला पंजीकृत हुआ था। 9 व 10 सितंबर को डीआरएस पब्लिक स्कूल नगला मई थाना हरदुआगंज से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई।