खुले आसमान के नीचे मंच पर हनुमान चालीसा मंचन ने दिल जीत लिया। हर कोई इस मनमोहक प्रस्तुति पर रीझ गया। प्रस्तुति पर जय श्रीराम के जयकारे लगे। वहीं, छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देकर हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति को मोबाइल में कैद करने के लिए अभिभावक उत्सुक नजर आए।