अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क अंतर्गत शहर से सटे गांव ज्वालागढ़ में रात से 10 वर्षीय बालक बंशी लापता था। परिजन रात भर बालक को तलाशते रहे। 10 अप्रैल सुबह गांव के बाहर खेत मे बालक की लाश मिली। शव के मुंह से खून निकल रहा था। अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।