अलीगढ़ जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार बिजौली, गोंडा और अकराबाद को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है। शासन ने प्रशासन से यहां की आबादी, मतदाता और क्षेत्रफल समेत आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। बताया जाता है कि यह तीनों ही ग्राम पंचायतें नगर पंचायतों के मानकों को पूरा कर रही हैं।