अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को 14 जुलाई को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के सदस्यों पर केरोसिन फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।