प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण हरदेवी स्कूल में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अतरौली क्षेत्र पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जन्म भूमि है। वह कहा करते थे कि कोई भी चुनाव बिना कार्यकर्ताओं के नहीं जीता जा सकता, जहां से अच्छा संदेश जाना चाहिए।