एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पुस्तक मेला 2025 का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में छात्र, शोध छात्र और शिक्षक मेला स्थल पर पहुंचे और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें देखने और खरीदने में व्यस्त रहे। उद्घाटन एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने किया। इस मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की विभिन्न विधाओं और भाषाओं में प्रकाशित किताबें प्रदर्शित की गई हैं। इनमें साहित्य, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, व्यापार, सतत विकास, स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अर्थशास्त्र और सुशासन शामिल हैं।