अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर ने दूसरी क्लास के एक छात्र के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। थप्पड़, घूंसे, चप्पल यहां तक कि ग्लास से मासूम बच्चे को पीटा। बच्चे की उंगलियों को मुंह में दबाकर काटा, कान और बाल पकड़कर झकझोरा, जिसका सीसीटीवी फुटेज आपको भी सन्न कर देगा। सात साल के बच्चे के पिता अब आरोपी टीचर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।