अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। युनिवर्सिटी कैम्पस में फायरिंग के साथ ही आक्रोशित छात्रों की ओर से मीडियाकर्मियों पर हमले की भी खबर है। इस बीच जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी है।