फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक महीने में शून्य दाखिले, पांच दिन में 196 स्कूलों में प्रवेश

आगरा। स्कूल चलो अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल उठे हैं। एक महीने तक 302 परिषदीय स्कूलों में कोई नया प्रवेश दर्ज नहीं हुआ था। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद पांच दिन में 196 स्कूलों में दाखिले हो गए। नए सत्र की शुरुआत और अभियान के बावजूद 302 स्कूलों में कोई नया दाखिला नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने 21 मई को बैठक में नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बीईओ को बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। जिलाधिकारी मनीष बंसल के कड़े रुख पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने समिति गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 21 से 25 मई तक 196 स्कूलों में नए बच्चों का प्रवेश दिखाया गया है। बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें