फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में रंगबाजी का एक और मामला....युवक पर लाठी-डंडों से बोला हमला, कई राउंड फायर; दहशत में आए लोग

अरुन पाराशर Updated Sat, 24 Jan 2026 05:43 PM IST

आगरा के नगला पदी के चारखंभा क्षेत्र में रंगबाजी का एक और मामला सामने आया है। यहां रहने वाले दबंग अजीत नामक युवक का शुक्रवार रात वेज बिरयानी की ठेल लगाने वाले राहुल से विवाद हुआ था। शनिवार को अजीत ने अपने साथियों के साथ युवक को घेर लिया। लाठी डंडों से हमला करने के बाद पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। युवक ने भाग कर जान बचाई। आरोपी क्षेत्र में असलहे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे मिले हैं। आरोपी कई वर्ष पहले हत्या के मामले में जेल गया था। कुछ समय पहले ही रिहा हुआ है। गाैरतलब है कि शुक्रवार रात ट्रांसयमुना क्षेत्र में रंगबाज राज चाैहान को गोली मारकर माैत के घाट उतार दिया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। इस दाैरान नगला पदी में रंगबाजी का एक और मामला सामने आ गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें