आगरा। शास्त्रीपुरम् दहतोरा में दहतोरा दंगल मेला कमेटी में आखिरी कुश्ती हरियाणा एवं हाथरस के पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटी। शुभारंभ मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने किया। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में 100 रुपये से लेकर 31 हजार रुपये तक की कुश्ती हुई। आखिरी कुश्ती हाथरस के हिंद केशरी हरिकेश पहलवान और हरियाणा के हिंद केशरी संजय पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की हुई, जो बराबरी पर छूटी। संवाद