फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केबिनेट के प्रस्ताव के साथ बाह में स्टेडियम के लिए होगा भूमि पूजन

बाह। स्टेडियम के लिए बाह के उगनपुरा गांव में 6 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहीत होने के बाद भी निर्माण का पेच फंसा हुआ था। स्टेडियम की 40 साल पुरानी मांग के पूरी होने की उम्मीद प्रतिभाएं लगाए बैठी हैं। बाह की माटी में जन्में अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान, अजीत भदौरिया, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट मायाराम शर्मा, रतन सिंह भदौरिया आदि ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। स्टेडियम के अभाव में खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। बाह पहुंची विधायक पक्षालिका सिंह ने स्टेडियम को लेकर बताया कि पहले 200 मीटर के ट्रैक का प्रस्ताव था, सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले एवं एथलीटों की सहूलियत के लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाए जाने के लिए रिव्यू प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। केबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। धन पहले ही आवंटित हो चुका है। अब कोई अड़चन नहीं रही है। पूर्व केबिनेटमंत्री अरिदमन सिंह ने स्टेडियम के लिए जल्द भूमि पूजन की विधायक की घोषणा पर खुशी का इजहार कर कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका मिलेगा। आबादी इलाके से दूर होने की बजह से स्टेडियम के लिए दर्शकों का टोटा रहेगा। अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अल्केन्द्र जादौन, अजय भदौरिया, सर्वदमन सिंह, राजीव गुप्ता, सुरेश पचौरी, कृपानरायन शर्मा, कैप्टन रामनरेश कठेरिया ने बताया कि 40 साल पुरानी मांग पूरी होने पर स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के अवसर मिलेंगे। आने वाले दिनों में देश दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें