आगरा के अछनेरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली और बादल बरस पड़े। लगातार हुई बारिश ने नगर पालिका अछनेरा की पोल खोल दी। कस्बे में जगह-जगह बारिश के पानी की वजह से जलभराव हो गया। सभासद शिवा माहौर ने बताया कि 11 जून को हुई बोर्ड बैठक में नालों की सफाई को लेकर शिकायत की गई थी। सभासद गुलशन गर्ग ने बताया कि कस्बे के प्राचीन पथवारी माता मंदिर प्रांगण में जलभराव की शिकायत की गयी थी। लेकिन पालिका की तरफ से कोई समाधान नही किया गया। बारिश की वजह से पूरे मंदिर परिसर में जलभराव हो जाता है। इस गंदे पानी में से होकर श्रद्धालु मजबूरी में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं।