आगरा नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में मतदान की जगह आखिरकार बहुजन समाज पार्टी और भाजपा के बीच आपसी सहमति बन गई। इस वजह से मतदान करने की आवश्यकता नहीं हुई। 6 सदस्यों को आम सहमति के आधार पर कार्यकारिणी के लिए चुन लिया गया। इनमें भाजपा की ओर से पार्षद राकेश जैन, वीरेंद्र लोधी, प्रियंका अग्रवाल, फुल कुमारी और विक्रांत सिंह शामिल है और बसपा की ओर से एक सदस्य मोहम्मद आसिफ को कार्यकारिणी में भेजा गया है।