अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धर्मांतरण, अर्बन नक्सलाइट, शिक्षा में सुधार के लिए आंदोलन चलाएगी। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में प्रेसवार्ता करते हुए ब्रज प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने बताया कि 29-31 मई को भुवनेश्वर में एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में चार सूत्री प्रकल्प तय हुए हैं। ये पूरे साल चरणबद्ध तरीके से चलेंगे। केंद्रीय मीडिया सदस्य सुमित शर्मा ने बताया कि वंदे मातरम के 150 साल, श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के 350 वर्ष, संत रविदास के प्राकट्योत्सव पर विशेष अभियान चलेगा। वार्ता में अंकुर शर्मा, शिवांग खंडेलवाल, हिमांशी माहौर आदि मौजूद रहे।