आगरा हाकी संघ के सचिव संजय गौतम की सूचनानुसार स्व० देवीराम अग्रवाल, उत्तर प्रदेश महिला एवं पुरुष हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनाँक 10 जनवरी, 2026 को सायं 3.00 बजे व समापन दिनाँक 15 जनवरी, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें 12 पुरुष वर्ग की 12 टीमें पुरुष वर्ग में सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हरदोई, इटावा, झाँसी, बैजयन्ती देवी इण्टर कालेज, आगरा, बुलन्दशहर, गाजियाबाद तथा आगरा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं वहीं महिला वर्ग में 08 टीमें बुलन्दशहर, अनूपशहर, हरदोई, झॉसी, अलीगढ, मथुरा, आगरा एवं सहारनपुर की टीमें प्रतिभाग करेगी।