आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाएं 2026 के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के री-एग्जाम का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाएं 28 से 30 मार्च तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। परीक्षार्थी पूरा परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।