फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा पहुंचीं राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका, आज नेशनल मुकाबले में देंगी चुनौती

नेशनल आइसस्टॉक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचीं। खेल उपलब्धियों के बावजूद रितिका समाज की दोहरी सोच से आहत हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा, मेडिकल और अन्य सेक्टर में अवसर तो मिल रहे हैं, लेकिन स्वीकार्यता अब भी बड़ी चुनौती है। रितिका के साथ टीम में दो और ट्रांसजेंडर खिलाड़ी नंदिनी और अवनी भी हैं। तीनों राजस्थान से हैं। रितिका राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा की रहने वाली हैं और पिछले दो साल से आइसस्टॉक खेल रही हैं। वह 2023 के समर आइसस्टॉक में सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी हैं। फरवरी 2024 में गुलमर्ग में आयोजित विंटर आइसस्टॉक में उन्होंने गोल्ड मेडल भारत के नाम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें