फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से किया संवाद

Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 12:57 PM IST

आगरा। यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत विभिन्न टोल प्लाजा पर यात्रियों से संवाद स्थापित किया। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि फतेहाबाद और अछनेरा टोल प्लाजा पर ग्वालियर से दिल्ली की ओर जा रहे परिवारों से मुलाकात कर उनके यात्रा के अनुभव और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान बच्चों को पानी की बोतलें, टॉफी और चॉकलेट दी गईं। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कई अवैध खनन वाहन नंबर प्लेट छिपाकर चलते मिले। सभी वाहनों को सीज किया गया। रायभा क्षेत्र में यात्रियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान एक बस चालक नशे में पाया गया, उसके स्थान पर वैकल्पिक चालक की व्यवस्था पुलिस ने की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें