आगरा के राधा-कृष्ण मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर की रात मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर मंदिर से छत्र, मुकुट और दानपात्र से नकदी ले गए थे। थाना न्यू आगरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो 450 ग्राम चांदी की ईंट, 70 हजार रुपये नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में राजू सुनार है, जिसने चोरी किए गए छत्र की चांदी को गलवाकर पांच हिस्सों में बांटा। राजू और हैदर पर पूर्व से आपराधिक मुकदमे है दर्ज हैं।