फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक

अरुन पाराशर Updated Sun, 25 May 2025 09:30 AM IST

आगरा में केरल से शनिवार की सुबह पर्यटन विभाग के पास आए एक ई-मेल में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया। सीआईएसएफ, ताजगंज, पर्यटन, ताज सुरक्षा और सर्किल के फोर्स ने बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स के साथ तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा। इस दौरान प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। तीन घंटे के तलाशी अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक हॉक्स मेल था, साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें