आगरा में खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बंडपुरा सरेंडा में प्रेम प्रसंग के चलते अधेड़ व्यक्ति ने प्रेमिका के घर जाकर दो गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर ही उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घायल व्यक्ति को आगरा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसीपी और डीसीपी पश्चिम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।