आगरा के फतेहाबाद के थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।