आगरा में दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट के 16वें संस्करण का आयोजन किया गया है। इस बार आगरा को इस आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 18 से 21 दिसम्बर तक सात राज्यों के करीब 400 पेशेवर सीए हिस्सा लेंगे। शहर के छह मैदानों पर मैच का आयोजन होगा। पहले तीन दिन तक हर दिन लगभग 12 लीग मैच और अंतिम दिन दो क्वार्ट फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।