आगरा। औषधि विभाग की टीम ने नकली दवा सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा किया है। रुड़की की फार्मा संचालक, हॉकर (सप्लायर) और मेडिकल फर्म का संचालक नामी कंपनी के नाम से नकली दवा बनवाकर बिक्री करते थे। आगरा, अलीगढ़ और रुड़की के लोगों के तार जुड़े हैं। थाना कोतवाली में मेडिकल एजेंसी संचालक, सप्लायर और दवाएं तैयार करने वाली रुड़की की कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।