फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धू-धू कर जलती कार से तीन युवकों को एसआई ने निकाला, तीनों सुरक्षित

पंकज जैन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:33 PM IST

कुबेरपुर (आगरा)। रविवार देर रात करीब 12:50 बजे एनएच-19 पर भागूपुर पुल के ऊपर ओवरटेक करने के प्रयास में एक क्विड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। मौके पर गश्त कर रहे थाना एत्मादपुर के उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री ने जान की परवाह किए बिना कार का शीशा तोड़कर तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। इससे उनकी जान बच गई। फिरोजाबाद के कोटला निवासी जतिन (20) पुत्र परविंदर कुशवाह, पवन (20) पुत्र सुनील और रुद्र (22) पुत्र मनीष पचौरी कार में सवार थे। रुद्र कार चला रहा था। बताया गया है कि फिरोजाबाद की ओर से आगरा जाते समय भागूपुर पुल पर ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। घटना के समय उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री हमराह आरक्षी के साथ कांवड़ ड्यूटी में गश्त कर रहे थे। धू-धू कर जलती कार देखकर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। कार के अंदर से चीख-पुकार सुनाई देने पर उन्होंने बिना देर किए शीशा तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को थाना मोबाइल से तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के अनुसार उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग बुझाई। जले हुए वाहन को हाईवे से हटवा दिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें