फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों का तनाव होगा कम, स्कूलों में होगी काउंसलिंग

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 05:35 PM IST

आगरा। यूपी बोर्ड सहित विभिन्न बोर्डों की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा नजदीक आते ही बड़ी संख्या में छात्र मानसिक तनाव, पढ़ा हुआ भूल जाने और असफलता के भय से जूझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा से जुड़े तनाव, भय और मानसिक दबाव से राहत के लिए छात्र एवं उनके अभिभावक केंद्र के मनोवैज्ञानिकों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मनोवैज्ञानिक जितेंद्र यादव के मोबाइल नंबर 9528528175 और साहब सिंह के नंबर 9897008880 पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा छात्रों के लिए टोल फ्री नंबर 18001805311 भी उपलब्ध कराया गया है, जिस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की सुविधा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें