आगरा क्लब में स्पोर्ट्स फिएस्टा टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि रक्षा संपदा अधिकारी यशपाल सिंह ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। आगरा क्लब का इस प्रकार के खेल महोत्सव का आयोजन करना सराहनीय है, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक शानदार मंच मिल रहा है। संचालन हार्दिक पालीवाल ने किया। निर्णायक मंडल में ऋषि गर्ग, साहिल, वंश सिंह एवं भव्य की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान क्लब के सचिव राहुल पालीवाल, सौरभ अग्रवाल, विनोद शीतलानी, पवन मंगल, मनीष गुडवानी, सौरभ पोद्दार, नंदी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद प्रतियोगिता के परिणाम: वेटरंस पुरुष वर्ग 40 प्लस के विजेता- शैलेश पांडेय, उपविजेता- रवि जैन, तृतीय स्थान- कर्नल कुंहरू रहे। ओपन सिंगल्स में विजेता करण महेंद्रू, उपविजेता प्रखर गोयल, तृतीय स्थान पर कर्नल कुंहरू रहे। मिक्स्ड डबल्स में विजेता संचित गर्ग व श्रेया पालीवाल, उपविजेता- सांची व शिव महेंद्रू रहे। वीमेंस सिंगल्स में विजेता श्रेया पालीवाल, उपविजेता- डॉ. रूपाली रही। वेटरंस 40 प्लस महिला वर्ग में विजेता डॉ. मेघा, उपविजेता- शार्विका रही। ओपन व नॉन-मेंबर्स कैटेगरी वेटरंस पुरुष वर्ग में 40 प्लस में नॉन-मेंबर्स में विजेता अंकित ढिकोनिया व उपविजेता जुनेद रहे। ओपन डबल्स में विजेता मनोज कुमार व जुनेद सलीम, उपविजेता संचित व प्रखर रहे। ओपन मेंस सिंगल्स में विजेता वैभव पटेल, उपविजेता ऋषभ विश्वकर्मा रहे। महिला वर्ग में विजेता उर्वी और उपविजेता पहल रही। जूनियर वर्ग बॉयज वर्ग में अंडर-9 में विजेता अयान व उपविजेता वेद रहे। अंडर-13 में विजेता रेयांश व उपविजेता अंशुमन। अंडर-15 में विजेता राघव, उपविजेता शिवांश, अंडर-19 में विजेता ऋषभ, उपविजेता- वेद, गर्ल्स वर्ग में अंडर-9 में विजेता सान्वी, उपविजेता आर्वी, अंडर-13 में विजेता पहल, उपविजेता शुभी, अंडर-15 में विजेता पहल गुप्ता, उपविजेता श्रेया, अंडर-19 में विजेता सुहानी व उपविजेता ईशानवी रही।