फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को 40 मीटर तक घसीटा, जान गई

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 04:36 PM IST

आगरा। हाईवे पर आईएसबीटी के सामने शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से सिकंदरा के नगला छीतर निवासी बाइक सवार अजय सिंह सिकरवार (41) और उनकी पत्नी पूजा (38) की मौत हो गई। सर्विस रोड से हाईवे पर आने के दौरान कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी और 40 मीटर तक घसीटता चला गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसा शाम करीब 6:40 बजे हुआ। अजय सिंह सिकरवार मजदूरी करते थे। वह पत्नी पूजा के साथ बाइक से घर आ रहे थे। खंदारी से सर्विस रोड होते हुए आईएसबीटी की तरफ आए। आईएसबीटी कट से अजय ने बाइक हाईवे की तरफ मोड़ी। यहां पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण बैरिकेडिंग लगी हुई है। यहां पर अवैध तरीके से बसों का ठहराव होता है। बाइक के हाईवे पर पहुंचते ही तेज गति से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें