फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Arun Parashar Updated Sat, 11 Jul 2026 05:28 PM IST

आगरा के रिहावली-फतेहाबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम पूठपुरा कल्यानपुर निवासी प्रदीप पुत्र ब्रह्मजीत अपने साथी राहुल पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ मीठपुरा गांव में वीडियोग्राफी के बकाया रुपये लेने जा रहा था। रिहावली-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें