फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आश्रम में सो रही वृद्धा को सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रिहावली स्थित यमुना ब्रिज खजूर आश्रम में रविवार तड़के एक वृद्धा को सोते समय सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रिहावली स्थित यमुना ब्रिज खजूर आश्रम में रहने वाले बाबा पागल दास ने बताया कि वह आश्रम में गौसेवा करते हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी बुद्धाबाई (65) आश्रम में सो रही थी। इसी दौरान एक काले सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें