एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी है। पर्चा बनवाने में देरी होने पर ऑनलाइन काउंटर भी बढ़ा दिए हैं। स्टाफ भी बढ़ा दिया है, जिससे मरीजों के लिए जल्दी पर्चे बन रहे हैं। प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी के काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे मरीजों के जल्द पर्चा बना सकें और इलाज में देरी न हो।