फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आड़े-तिरछे बैठने से लोगों की रीढ़ की हड्डी में आ रहा टेढ़ापन, ऐसे मिल सकती है दिक्कत से निजात

अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 04:00 PM IST

स्पाइन सर्जन डॉक्टर देवाशीष शर्मा ने प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आड़े तिरछे बैठने से लोगों में रीढ़ की हड्डी में टेढ़ापन, दर्द, गर्दन में दर्द, सूजन की परेशानी बढ़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा युवा हैं, जो लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं। नियमित योग करने और सही तरीके से बैठने से परेशानी से बचा जा सकता है। लापरवाही बरतने पर सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसमें इंडोस्कोपिक सर्जरी की सहायता से बिना चीरफाड़ और मरीज को बेहोश किए बिना ही सर्जरी की जा रही है। इसमें मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और 24 घंटे में ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस तकनीकी के बारे में अमेरिका के एक अस्पताल में भी ट्रेनिंग देकर के वहां के चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें