फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुन्नी से बांधे हाथ और आंखें...भाभी ने दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, खून से लथपथ हो गई ननद

अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:37 PM IST

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के राधा नगर में एक भाभी ने अपनी ही ननद की जान लेने की कोशिश की। सप्राइज गिफ्ट देने के बहाने भाभी ने अपनी ननद को कमरे में ले जाकर उसकी आंखों और हाथों को चुन्नी से बांध दिया। फिर चाकू सहित कई घरेलू उपकरणों से उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। ननद के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चालक हैं। उनके बेटे शिवांशु का एक वर्ष पूर्व कचहरीघाट निवासी पूजा से प्रेम विवाह हुआ था। रविवार सुबह गिरीश रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकल गए। शिवांशु और उसकी मां संगीता पूजा की मौसी के घर गमी में चले गए, जबकि छोटा बेटा आलोक कोचिंग गया था। घर में सिर्फ बेटी प्रिय अग्रवाल और पुत्रवधू पूजा मौजूद थी। पीड़िता प्रिय अग्रवाल का आरोप है कि सुबह करीब 9 बजे भाभी पूजा ने उसे सप्राइज गिफ्ट देने की बात कही। वह उसे कमरे में ले गई और चुन्नी से आंखों व हाथों को बांध दिया। इसके बाद अचानक चाकू से सिर पर कई वार किए। यही नहीं तवा, चिमटा और कन्नी जैसे घरेलू उपकरणों से भी उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। प्रिय खून से लथपथ मरणासन्न हालत में जमीन पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाभी पूजा को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल प्रिय को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें