आगरा के तेज गेंदबाजी पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी रफ्तार का लोहा मनवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के स्पीड हंट अभियान में जिले के तेज गेंदबाज शाैर्य प्रताप सिंह ने 135 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक हर किसी को चाैंका दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में अंडर-19 वर्ग के संयुक्त रूप से सबसे तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।