फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निरंकारी समागम के लिए भोडवाल माजरी में रुकेंगी कई ट्रेनें

Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:10 PM IST

हरियाणा के पानीपत जिले के भोडवाल माजरी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय संत समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे भोडवाल माजरी स्टेशन पर 30 सितंबर से 31 अक्तूबर तक कई ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव देगा। इनमें आगरा से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें भी शामिल हैं। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस (11905), होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस (11906) भी भोडवाल माजरी में रुकेगी। इसके अलावा आगरा कैंट से होकर गुजरने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, साईं नगर शिरडी-कालका सुपरफास्ट, गोवा संपर्क क्रांति, सर्वोदय एक्सप्रेस, जामनगर-कटड़ा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, दुर्ग सुपरफास्ट और नांदेड़-अंब अंदौरा सुपरफास्ट का भी ठहराव होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें