फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चांदी कारीगर निकला चोर, 4 किलो चांदी बरामद

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:48 PM IST

न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में स्कूटी चोरी में चांदी कारोबारी का कारीगर ही शामिल था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को चांदी कारोबारी ने कारीगर द्वारा दयालबाग रोड पर मेडिकल की दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर सामान लेने जाने के दौरान स्कूटी चोरी की शिकायत की थी। बताया था कि स्कूटी में आभूषण बनाने के लिए लाई चार किलो चांदी रखी थी। अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि कारीगर ही चोरी का मास्टरमाइंड है। कारीगर सोनू ही इस वारदात का मास्टरमाइंड है, उसने दोस्तों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर चोरी की साजिश रची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत 3 किलो 963 ग्राम चांदी बरामद कर ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें